तो साहब… सिंहपुर में भी गरीबों का कैरोसीन पी रहे जिम्मेदार

0

अधिकारियों के संरक्षण में सोसायटी से गरीबो हक मार रहे मातहत

शहडोल। अगर आप अपने वाहन में पेट्रोल भराने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। आपकी गाड़ी में खराबी आ सकती है। खबर है सिंहपुर ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर नकली पेट्रोल बनाने का गोरखधंधा खूब फलफूल रहा है। इसमें सेल्स मैन यारिफ ने पूरी कमान सम्हाल रखी है, गौर करने की बात है कि पेट्रोल बनाने में केरोसिन, कपूर और सल्फ्यूरिक एसिड का इस्तेमाल हो रहा है और पूरे कारोबार को यारिफ के गुर्गाे द्वारा आस-पास सटे ग्रामों में पेट्रोल के भाव पर वाहन मालिको को भी बेच रहे हैं।
गैलन से मिलता मिट्टी तेल
एक ओर सूबे के मुखिया आम जनता के लिए नित नई घोषणाएं कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्ही के मातहत भस्मासुर की तरह योजनाओं को कागजो से निकालकर अपनी जेबो मे समाहित कर दे रहे हैं। जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत सिंहपुर में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में कार्डधारियों के लिए आया कैरोसीन तेल को यारिफ के कारिंदो द्वारा टै्रक्टर मालिको को ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है। लेकिन, जिला प्रशासन के अधिकारी अंजान हैं।
गरीबो का बेचा था चावल
ग्राम पंचायत सिंहपुर में संचालित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा बीते माहों में गरीबों के लिए आये खाद्यान्न को भी बेच दिया गया था, ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं थी, लेकिन अधिकारियों ने सांठ-गांठ कर खुद को बचा लिया था और दुकान से कनकी लेकर लोगों को बांटा गया था। सस्ती दर पर लोगों को केरोसिन उपलब्ध कराने के लिए आस-पास के इलाके में ठेला हॉकर सहित कई दुकानों में केरोसिन का उपयोग हो रहा है, यह तेल लोगों को देने की बजाय सोसायटी के जिम्मेदार खुद तेल माफिया बन चुके हैं।
ऐसे होता है खेल
सिंहपुर ग्राम पंचायत में गरीबो के लिए आने वाला मिट्टी तेल में जिम्मेदार गजब का खेल कर रहे हैं, सूत्रों की माने तो मैनेजर और सेल्स मैन का मार्गदर्शक पप्पू नीले तेल के काले कारोबार बेखौफ होकर चला रहा है, तेल की खरीदी के ग्राम पंचायत के ही सुरेन्द्र, राजेश, गुड्डू को ट्रैक्टर के लिए तेल दिया जाता है, वहीं अंजू द्वारा कथित लोगों से 50 रूपये में तेल खरीद कर 70 रूपये में बेचा जा रहा है, इसे पूरे कारोबार में यारिफ और जयंती मलाई छान रहे हैं, जागरूकजनों ने मांग की है कि कथित जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की जाये।
इनका कहना है…
आप जिनका नाम बता रहे हैं, वह सिंहपुर के हैं, तेल मेरे द्वारा नहीं दिया जाता, आप सेल्स मैन से बात करिये।
जयंती मिश्रा
मैनेजर
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, सिंहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!