थाना माधवनगर के द्वारा कटाए घाट मोड हनुमान मंदिर में चाँदी के मुकुट का पिछला हिस्सा चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल
थाना माधवनगर के द्वारा कटाए घाट मोड हनुमान मंदिर में चाँदी के मुकुट का पिछला हिस्सा चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल
कटनी।। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में थाना माधवनगर पुलिस द्वारा हनुमान मंदिर कटाएंघाट से मुकुट चोरी करने वाले आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 15.08.2026 को प्रातः लगभग 06:00 बजे से 07:00 बजे के मध्य हनुमान मंदिर, कटाएंघाट से मुकुट चोरी होने की घटना सामने आई। घटना के संबंध में थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 891/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की लगातार तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, फोटो, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई।घटना का एक आरोपी पवन नामदेव पिता रमेश नामदेव उम्र 18 साल निवासी इन्द्रजीत की दफाई खलवारा बाजार कैमोर जिला कटनी को दिनाँक 02/09/2026 को गिरफ्तार कर लिया गया था तथा घटना का एक अन्य आरोपी रेखराज उर्फ लेखराज उर्फ मयूर उर्फ भूरा वंशकार, पिता हीरालाल वंशकार घटना दिनाँक से लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं पतासाजी के बाद घटना के आरोपी रेखराज उर्फ लेखराज उर्फ मयूर उर्फ भूरा वंशकार, पिता हीरालाल वंशकार, उम्र 22 वर्ष, निवासी बसोर मोहल्ला बरही, थाना बरही, हाल पता अशोक प्रजापति का मकान, नदीपार, कोतवाली कटनी को दिनाँक 15/09/2026 को खैबर लाईन पुरानी धर्मशाला से गिरफ्तार किया गया जो लेखराज वंशकार पर पूर्व से भी थाना बरही, कोतवाली, रंगनाथ में भी 05 मामले पंजीबद्ध हैं। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त सुजुकी मैक्स-100 दोपहिया वाहन जप्त किया गया है। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया ।