इंदौर में गूंजी कटनी के युवाओं की आवाज़, ‘छात्रों की गूंज’ में GEN-Z की दमदार भागीदारी राहुल गांधी के आह्वान पर बड़ी संख्या में इंदौर पहुंचे कटनी के युवा और छात्र, दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में युवाओं ने उठाए शिक्षा, रोजगार और भर्ती से जुड़े सवाल

0

इंदौर में गूंजी कटनी के युवाओं की आवाज़, ‘छात्रों की गूंज’ में GEN-Z की दमदार भागीदारी
राहुल गांधी के आह्वान पर बड़ी संख्या में इंदौर पहुंचे कटनी के युवा और छात्र, दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में युवाओं ने उठाए शिक्षा, रोजगार और भर्ती से जुड़े सवाल
कटनी। इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कटनी जिले से बड़ी संख्या में GEN-Z युवा एवं छात्र शामिल हुए। कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में पहुंचे युवाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराते हुए शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस एवं NSUI कटनी के पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पंडाल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी संभाली। बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम में कटनी की भागीदारी को विशेष रूप से रेखांकित किया।
दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि प्रदेश के लाखों छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और चाहते हैं कि उनकी समस्याओं तथा अपेक्षाओं पर गंभीरता से चर्चा हो। उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ युवाओं को अपनी बात रखने और शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े सवालों को सामने लाने का मंच है।
उन्होंने कहा कि छात्र पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध सरकारी भर्तियां, रोजगार के अवसर, गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती शिक्षा, छात्रवृत्ति, हॉस्टल तथा कॉलेजों में बेहतर सुविधाओं जैसे विषयों को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
अंशु मिश्रा ने कहा, “आज इंदौर में GEN-Z सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने नहीं आया है, बल्कि शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य से जुड़े अपने सवालों की आवाज बुलंद करने आया है।”
उन्होंने कहा कि कटनी सहित पूरे मध्यप्रदेश का युवा चाहता है कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े उसके वास्तविक सवालों पर गंभीरता से चर्चा हो तथा युवाओं की आवाज नीति-निर्माण तक पहुंचे।

कटनी के युवाओं की रही सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, NSUI जिला अध्यक्ष अजय खटिक, सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता, सचिन गर्ग, अभिषेक प्यासी, अनुराग दहिया, राजीव पटेल, अभिषेक गुप्ता, वैभव बघेल, श्रीवंश सिंह, अनुराग पटेल, अमन रावत, अभिषेक मौर्य, दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं NSUI के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘छात्रों की गूंज’ में कटनी की बड़ी भागीदारी ने यह संदेश दिया कि जिले के युवा शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सार्वजनिक मंचों पर अपनी आवाज रखने के लिए सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed