सेफ क्लिक 2.0 अभियान की शुरुआत साइबर जागरूकता रथ को पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी

0

सेफ क्लिक 2.0 अभियान की शुरुआत साइबर जागरूकता रथ को पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी
कटनी।। डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों से नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत साइबर जागरूकता रथ आगामी 15 दिनों तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, डिजिटल भुगतान सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही नागरिकों के बीच पम्पलेट एवं जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।


कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा, डीएसपी अजाक शिवा पाठक सहित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कटनी पुलिस के अनुसार अभियान के अंतर्गत जिलेभर में साइबर सुरक्षा कार्यशालाएं, जनसंवाद, जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और लघु फिल्म प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर बैनर-पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, ओटीपी, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed