युवती के अंधे हत्याकांड का हुआ खुलासा प्रेमी ने शंका के आधार पर गला दबाकर कर दी थी हत्या

0

युवती के अंधे हत्याकांड का हुआ खुलासा प्रेमी ने शंका के आधार पर गला दबाकर कर दी थी हत्या

 

कटनी॥ कटनी जिले के बरही थाना अंतर्गत खन्ना बंजारी स्टेशन के पास झाड़ियों में मिली एक युवती की लाश के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने गला दबाकर की थी। हत्या आत्महत्या लगे इसके लिए आरोपी ने युवती के मोबाइल से उसकी बड़ी बहन के मोबाइल नंबर मैसेज में लिखा था कि उसकी जीने की इच्छा अब नहीं है। इस सुराग से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को संदेह था कि युवती का किसी अन्य युवक से संबंध है, इसी वजह से उसने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंद्ध में विस्तृत जानकारी

दिनांक 07.12.2021 को तैय्यबनगर के मुस्लिम पार्षद व्दारा थाना प्रभारी संदीप अयाची को सूचना दी की तैय्यबनगर एवं रेल्वे पटरी के बीच कब्रिस्तान के पास गुलमेंहदी की झाड़ियों में एक जवान लड़की का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ है । पुलिस की होश फाक्ता हो गये तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आस-पास का मुआयना किया घटनास्थल के आस-पास युवती के कपड़े जींस, नई अंडरवियर , पेड, लोवर, जीभी, ब्रश, कान की बाली, नाक की लोंग, चप्पल और स्टाल इत्यादि मिले जहां युवती का शव मिला उसके चारो तरफ डेढ़ किलो मीटर तक कोई घर नहीं थे चारों तरफ गुलमेहदी के पेड़ लगे थे। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट था की युवती की बहुत की नृशंस तरीके से हत्या की गई है और संभवतः गला दबाया गया है। घटनाक्रम की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील जैन एवं एस.डी.ओ.पी. शिखा सोनी भी मौके पर आ गये डॉग स्काड को बुलाया फिंगर प्रिंट टीम को बुलाया। हत्याकांड पूर्णत: अंधा था। पुलिस अधीक्षक के एस.डी.ओ.पी. शिखा सोनी एवं थाना प्रभारी बरही संदीप अयाची एवं परिवीक्षा अधिकारी डी.एस.पी. शेखर दबे प्रकरण की विवेचना में रेल्वे ट्रेक पर सैंकड़ो मजदूरो से पूछताछ करी घटनास्थल से ग्राम छिदिया टोला, ग्राम करौंदी, ग्राम बचहा, ग्राम भरौली में रात दिन पूछताछ करी विवेचना के दौरान ऐसी कई कहानियां मृतिका के संबंध में आधारहीन बनती रही जिस पर पुलिस ने बहुत सूक्ष्मता से जांच करी बरही शहर के कई कैमरो की रिकार्डिंग चेक की गई कुछ हाथ नहीं आया। थाना प्रभारी संदीप अयाची व्दारा आस-पास के जिलों को भी अज्ञात मृतिका के संबंध में आर. एम. एवं मृतिका की स्पष्ट फोटो को भेजा था जो ब्यौहारी से मृतिका की फोटो देखकर मृतिका के परिजनों ने पहचान कर थाना प्रभारी से सम्पर्क साधा और थाना ब्यौहारी में 09/12/2021 को गुम इंसान दर्ज कराके मृतिका के पिता ने मृतिका की फोटो को पहचान करके मृतिका की समस्त जानकारी दी जो मृतिका की शिनाख्त एक 20 वर्षीय निवासी ग्राम भोलहरा थाना ब्यौहारी जिला शहडोल के रूप में हो गई परिजनो ने थाना बरही आकर मृतिका के आस पास मिले समस्त कपड़ो को एवं अन्य सामान
को पहचान लिया परिजनों के अनुसार मृतिका 06/12/2021 को सुबह 07/00 बजे जबलपुर रेडीएंट कालेज के लिये जहाँ वह मार्केटिंग की कोचिंग करती थी कहकर निकली और अपनी मामा की लड़की को भी उसने यह बताया।

दोनो में हुया था विवाद

मृतिका युवती का सम्पर्क फोन से उसके चार साल पुराने दोस्त भैयालाल पाल निवासी मनलिया से हुआ युवती बोली की मै शक्ति पुंज से आ रही हूँ तुम खन्ना बंजारी में मिलना क्योंकि भैयालाल पाल भी महाराष्ट्र से जबलपुर और जबलपुर से शक्ति पुंज से व्यौहारी आ रहा था 05/12/2021 को भैयालाल जबलपुर स्टेशन से चला और 06/12/2021 को खन्न बंजारी में सुबह 03:06 बजे आ गया 06/12/2021 को 12:00 बजे युवती भी खन्ना बजारी स्टेशन आ गई थी दोनों बरही स्टेशन पर ही मिले और खाना खाया जो युवती अपने साथ लायी थी फिर दोपहर 03:00 बजे भैयालाल युवती को लेकर रेल्वे ब्रिज पार करके बाजार ले गया और वहाँ दो अंडरवियर और पेड खरीदवाया फिर वापस शाम को पाँच साढे पाँच बजे खन्ना बंजारी स्टेशन फिर से आ गये और कुछ खाना खाया। युवती और भैयालाल पाल के बीच स्टेशन पर कुछ कहासुनी भी हुई की तुम्हारा फोन रात रात भर बिजी रहता है। तो भैयालाल बोला की चलो कुछ दिन बाद हम शादी कर लेंगे और दोनों स्टेशन के बाहर भैयालाल पाल की जानकारी के अनुसार तैय्यबनगर के कब्रिस्तान के पास आ गये भैयालाल पहले तैय्यबनगर बकरी लाता था इसलिये वह उस स्थान को जानता था। गुलमेंहदी के पेड़ो के बीच शाम सात साढ़े सात बजे भैयालाल ने बवती के साथ संभोग किया और उसके बाद लगभग ग्यारह साढ़े ग्यारह बजे जब युवती के मोबाईल पर फोन की घंटी बजी तो युवती ने फोन काट दिया फिर तुरंत घंटी बजी तो फोन भैयालाल पाल ने उठा लिया और वहाँ से लड़के की आवाज हैलो के रूप में आयी और उसने फोन काट दिया। भैयालाल ने जब युवती से पूछा की विमलेश कौन है। तो युवती ने फोन नम्बर डिलीट कर दिया और भैयालाल ने जब बार बार पूछा तो युवती बोली की तुम मुझपे फालतू शक करते हो इस पर हुई तू-तू ,मैं-मैं के बाद भैयालाल ने चार पाँच थप्पड़ युवती को मार दिये !भैयालाल युवती के ऊपर बैठकर एक हाथ से मुँह और एक हाथ से गला जोर से दबाया और बीस बाईस मिनिट बाट तड़फड़ाती हुई युवती की सांसे रूक गई। भैयालाल ने युवती के शव को बांये करवट लिटा दिया और युवती के कपड़े उसके उपयोग करने के सामान जीभी, ब्रश, चप्पल, स्टाल, जीस लगभग 20 फुट दूर फेंक दिये और युवती का मोबाईल उसका चार्जर युवती का चादर लेकर मैमो ट्रेन से ब्यौहारी आ गया फिर अपने घर मनलिया चला गया। 08/12/2021 को सुबह 05/03 बजे घटना छुपाने के उद्देश्य से आरोपी भैयालाल पाल मृतिका युवती की बहन पूनम पाल को व्हाट्स अप पर मैसेज करता है कि पूनम बहुत बड़ी गलती हो गई है यार क्या करूँ अब तो मैं मर जाऊँगी और उसके बाद युवती का मोबाईल बंद कर देता है और सारा सामान घर में छिपा लेता है। बरही पुलिस ने मृतिका युवती के शव को पहचान कराने के बाद नायब तहसीलदार इनवाती के माध्यम से उत्खनित करवाकर मृतिका के परिजनों को सौंप दिया है। रातो रात सुरागरसी करके टावर लोकेशन के माध्यम से मनटुलिया गाँव से जहाँ पहुँच पाना भी दुर्गम है आरोपी भैयालाल पाल को गिरफ्तार कर लिया है। भैयालाल पाल ने अपना पूरा अपराध स्वीकार किया है और मृतिका का छिपाया हुआ सामान मोबाईल इत्यादि एवं खुद का मोबाईल भी घर से बरामद कराया है। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।

आई.जी.पी. जबलपुर एवं पुलिस अधीक्षक सुनील जैन के सजग मार्गदर्शन में एडीएसपी एवं एस.डी.ओ.पी. शिखा सोनी विजयराघवगढ़ के निर्देशन में थाना प्रभारी बरही संदीप अयाची की सक्रिय सुरागरसी एवं सूत्रधारिता के चलते कटनी जिले के सर्वाधिक सनसनीखेज एवं जघन्य हत्याकांड का खुलासा 48 घंटो में ही हो गया। थाना प्रभारी बरही संदीप अयाची परिविक्षा डी.एस.पी. शेखर दवे, उप निरी.मीनाक्षी पन्द्रे, सउनि.महेश प्रताप सिंह.प्र.आर.219 अजय पाठक, प्र. आर.437 व्यास गुप्ता, प्र. आर.335 हरिशंकर तिवारी, प्र.आर.400 मीना धुर्वे, आर. 705 सौरभ पटेल, आर. 701 विवेक श्रीवास्तव, आर.623 संजय सिंह, आर.679 अवधेश प्रताप सिंह, आर.529 जगत सिंह की सक्रिय भूमिकाएँ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!