कलेक्टर तिवारी की अध्यक्षता में सिटी बस सर्विसेस लिमिटेड की बोर्ड बैठक संपन्न नई बस सेवाएँ, इलेक्ट्रिक बस संचालन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय

0

कलेक्टर तिवारी की अध्यक्षता में सिटी बस सर्विसेस लिमिटेड की बोर्ड बैठक संपन्न
नई बस सेवाएँ, इलेक्ट्रिक बस संचालन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय
कटनी। दीनदयाल कटनी सिटी बस सर्विसेस लिमिटेड की 19वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बैठक कलेक्टर एवं कंपनी अध्यक्ष आशीष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कंपनी की डायरेक्टर एवं महापौर प्रीति संजीव सूरी, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार सहित अधिकारी मौजूद रहे।
कटनी–निवार मार्ग पर दो बसों का संचालन प्रारंभ
बैठक में बताया गया कि क्लस्टर क्रमांक ‘ए’ के अंतर्गत कटनी से निवार मार्ग पर दो सिटी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
बस मार्ग – जगन्नाथ चौक (चांडक चौक), मिशन चौक, कटाये घाट, माधव नगर, उप कार्यालय अमीरगंज, मानसरोवर कॉलोनी, माधव नगर स्टेशन एवं मुड़वारा स्टेशन तक तय किया गया है।
महापौर प्रीति सूरी और आयुक्त तपस्या परिहार ने दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व उपायुक्त उपस्थित रहे।
4 इलेक्ट्रिक अंतरशहरीय बसों के संचालन का अनुबंध
बैठक में यह जानकारी दी गई कि 4 इलेक्ट्रिक अंतरशहरीय बसों के संचालन हेतु अनुबंध 18 सितंबर 2025 को किया जा चुका है।
इसके लिए झिंझरी बस स्टैंड में स्थान आरक्षित करने एवं बसों की एक्स्टीरियर डिजाइन को मंजूरी प्रदान की गई।
योलो बस संचालक दिल्ली को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
चार्जिंग अधोसंरचना के लिए जमीन आवंटन
इलेक्ट्रिक बसों हेतु चार्जिंग अधोसंरचना विकसित करने के लिए तेज़ी से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
चार्जिंग डिपो हेतु 1 हेक्टेयर भूमि आवंटन के लिए नजूल निवर्तन नियमों के तहत प्रस्ताव पारित किया गया।
अर्बन ट्रांसपोर्ट योजनाओं को मिली मंजूरी
कटनी शहर के लिए
कम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान,
इंटर स्टेट बस टर्मिनल,
पार्किंग पॉलिसी
जैसी योजनाओं की डीपीआर तैयार करने हेतु केंद्र शासन के सीएफए मद से 100% वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
बोर्ड ने यह कार्य योजना एवं वास्तुकला विद्यालय (SPA) से कराने की स्वीकृति दी।
कंपनी के वित्तीय प्रबंधन एवं ऑडिट पर निर्णय
कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कंपनी मद से होने वाली आय से किया जाएगा, जिसके लिए एमडी एवं आयुक्त को अधिकृत किया गया।
साथ ही, इंटरनल ऑडिट नगर निगम दर पर कराने की स्वीकृति भी दी गई।
10 इलेक्ट्रिक बसों की निविदा में संशोधन
कंपनी द्वारा पूर्व में जारी 10 इलेक्ट्रिक बसों की निविदा में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
चार्जिंग अधोसंरचना हेतु एआईसीटीएसएल, इंदौर की तर्ज पर संशोधन करने के निर्देश दिए गए।
निवार–बड़वारा मार्ग सूत्रीकरण का प्रस्ताव
बस संचालक नसीम ट्रांसपोर्ट द्वारा कटनी–निवार–बड़वारा मार्ग के सूत्रीकरण के लिए दिए आवेदन को आगे बढ़ाते हुए, कलेक्टर तिवारी ने प्रस्ताव संभागीय आयुक्त जबलपुर को भेजने के निर्देश दिए।
ब्लैक स्पॉट पर सिग्नल स्थापना
कटायेघाट मोड़ पर संचालित सिग्नल को हटाकर बिलहरी मोड़ (नवीन ब्लैक स्पॉट) पर स्थापित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस से समन्वय कर कार्रवाई करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में प्रमुख अधिकारी रहे उपस्थित
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल, कार्यपालन यंत्री असित खरे, डायरेक्टर सुनील सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेष गुप्ता, मुख्य संचालन अधिकारी योगेश पवार, मैनेजर फाइनेंस श्रीकांत तिवारी, बस संचालक नसीम ट्रांसपोर्ट एवं योलो बस सर्विसेस दिल्ली के राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!