जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं मौके पर ही अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

0

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं
मौके पर ही अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश,
कटनी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मंगलवार को कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने समाचार लिखे जाने तक 58 आवेदकों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। कलेक्टर श्री तिवारी ने आवेदकों की बात सुनने के साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए उनकी जांच और कार्रवाई में अनावश्यक देरी न हो। आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, एसडीएम कटनी जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed