सामुदायिक शौचालय, सीसी रोड एवं प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश

0

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 12 जुलाई 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे एवं जनपद पंचायत गौरेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आज ग्राम पंचायत कबीर चबूतरा एवं आमाडोब का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत कबीर चबूतरा में निर्माणाधीन नवीन सामुदायिक शौचालय एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। श्री रावटे ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत आमाडोब में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निरीक्षण कर संबधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हितग्राहियों को अपूर्ण आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed