जिला आदिवासी कांग्रेस द्वारा वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

0

जिला आदिवासी कांग्रेस द्वारा वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया
कटनी। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला आदिवासी कांग्रेस द्वारा गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती जी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला आदिवासी कांग्रेस के तत्वावधान में किया गया, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में महारानी रानी दुर्गावती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महारानी रानी दुर्गावती जी साहस, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने अपने राज्य, संस्कृति एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, जो आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करता है।
कार्यक्रम के संयोजक एवं आदिवासी विभाग के जिलाध्यक्ष अजय कोल ने कहा कि महारानी रानी दुर्गावती जी का जीवन संघर्ष, सेवा और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं अधिकार पहुंचाने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, अनुसूचित जनजाति विभाग जिलाध्यक्ष अजय कोल, संगठन महासचिव प्रेम बत्रा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह, दुर्गावती कोल, रूपा तिवारी, तुलाराम गोटिया, संजय गुप्ता, श्याम यादव, इकलाख अहमद, इमरान खान, दिलदार खान, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, सलाहुद्दीन खान,विजय समुद्रे एवं हर्षित मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
अंत में सभी उपस्थितजनों ने वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समरसता, सेवा एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed