प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को विद्यार्थियों को डाउनलोड करना होगा प्रवेश पत्र

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 04 मई 2026/मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा आगामी 10 मई रविवार को सुबह 9.30 बजे से आयोजित की गई है। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र 10 मई प्रातः 9.30 बजे तक वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं, मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए में सफल होने के लिए तैयारी करायी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed