राजएक्सप्रेस गरबा महोत्सव @ प्रशिक्षण शुरू , आप भी हो सकते है इसमें शामिल

0

प्रशिक्षण के पहले दिन लगा प्रतिभागियों का मेला
सशिम बुढ़ार में शुरू हुआ प्रशिक्षण,

3 और 4 अक्टूबर को होगा आयोजन
(शम्भू यादव 9826550631)

बुढ़ार। शारदेय नवरात्र के दौरान आगामी 03 और 04 अक्टूबर को राजएक्सप्रेस गरबा महोत्सव के आयोजन की तैयारियां बुधवार से शुरू कर दी गई, स्थानीय गरबा समिति के सहयोग से होने वाले इस आयोजन को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर बुढ़ार में बुधवार की शाम दर्जनों महिलाएं, पुरूष व बच्चे पहुंचे। समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिभागियों के चयन के लिये पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समिति की ओर से सह संयोजक सत्यप्रकाश सेठिया ने बताया कि चयन प्रक्रिया के लिये समितियां बनाई गई हैं, इसके अलावा विभिन्न समितियों का भी गठन कर दिया गया है। सरस्वती शिशु मंदिर में चयन प्रक्रिया के साथ ही प्रशिक्षण भी बुधवार से प्रारंभ हो गया है, जो आयोजन के ठीक पहले के दिनों तक जारी रहेगा।

ऐतिहासिक रहेगा आयोजन
गरबा उत्सव समिति की संयोजक व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सरावगी ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिये तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, महिलाओं और पुरूषों की अलग-अलग समितियां बनाकर उन्हें कार्य सौंप दिये गये हैं, हालांकि पूर्व के वर्षों में भी आयोजन होते रहे हैं, लेकिन इस वर्ष राजएक्सप्रेस के बैनर तले होने जा रहे इस आयोजन को लेकर यहां प्रतिभागियों में खास उत्साह देखा जा रहा है।
दो दिनों तक चलेगा कार्यक्रम
समिति के अध्यक्ष अमित सोनी और कार्यकारी महिला अध्यक्ष मनीषा एस मलानी ने बताया कि बुधवार से प्रशिक्षण शुरू हो गया है, आयोजन 03 और 04 अक्टूबर को किया जायेगा, जिसमें स्थानीय प्रतिभागियों के साथ ही मेरठ व अन्य शहरों से भी कलाकारों की टोलियां यहां आएंगी। समिति के संरक्षक पदम सिंघानिया, विनोद पाठक, बद्री पांडेय, संयोजक श्रीमती शालनी सरावगी, सह संयोजक सत्यप्रकाश सेठिया, अध्यक्ष अमित सोनी, कार्यकारी महिला अध्यक्ष मनीषा एस मलानी, रेणुका शुक्ला, मंजू लाल, मीना गुप्ता, निहारिका सिंह, रानी पयाशी, कस्तूरी दीदी, सुमन गुप्ता, सविता सिंह, ममता लखेर, मंजरी, आशीष सिंघानिया, पवन सोनी, विक्रम सिंह, गुड्डू गुप्ता,मकरेंद्र गुप्ता,अमित केसरवानी,गलीन रंगरेज,अविनाश गुप्ता,सोनू आहूजा,राम एस मलानी,अनीश सिंह,सोनू वरदानी,पल्लव श्रीवास्तव,अंकुर सोनी,मोनू केसरवानी,संजू नैननि, अब्बू जैन,सूरज गुप्ता राजकुमार गुप्ता,प्रदीप सिंह यासिर कैफ़ी,नीलेश जैन आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!