हेमू की तिकडी रोजाना कर रही लाखों का कारोबार, कोतमा पुलिस के लिए चुनौती बना सट्टा-जुआं

0

Ajay Namdev-7610528622

अनूपपुर। रातोंरात लखपति बनाने का सपना दिखाकर सट्टा- जुआं चलाने वाले आम लोगों को कंगाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हंै। इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद है। नतीजतन अब यह पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। कोतमा नगर में जुआं तथा सट्टे का व्यापार अमर बेल की तरह फैल रहा है। नवयुवाओं को पैसे के चकाचौध में धकेल उन्हे गलत रास्ते में ले जा रहा है। कोतमा नगर के 70 प्रतिशत युवाओं में आज जुआं की लत लग चुकी है। जिस कारण से कोमता की यूवा पीढी का भविष्य बेरोजगारी और बेकारी की ओर जा रहा है। कोतमा के सटोरियों के जगह बदल- बदल कर जुआं खिलनें से पुलिस प्रशासन की चुनौती को बढा रखा है। जिले भर से सटोरी आकर कोतमा के जंगल, ढाबा और होटलो में जुआं का फड लगातें है और बडी आसानी से नगर से बाहर भी चले जातें है।

विश्व कप बना सिर दर्द
खेल भावना से देखा जाये तो विश्व कप क्रिकेट का ऐसा महासागर है जहां प्रतिवर्ष दर्जनों युवाओं के प्रतिभा को पहचान मिलती है तथा वे प्रतिभाशाली खिलाडी फिर देश के लिये अपना जौहर दिखातें है। पर विश्व कप क्रिकेट आज सट्टा तथा जुआं का सबसे बडा केन्द्र बन गया है। लोग खेल भावना छोड प्रति गेंद और रन में लाखो का काला कारोबार कर रहें है। कोतमा नगर मे सफेदपोशो और वर्दीधारियों के संरक्षण में पल रहे ये सटोरिये हर वर्ष अपने स्थान व सिस्टम का चयन कर पूरे नगर में जाल एक महीना पहले ही फैला लेते है और युवाओं को लालच दे इस खेल की ओर आकर्षित कर लेते है। जिलेभर में सट्टे ने जोर पकड़ा है, गली नुक्कड़ एवं दुकानों में लाखों का कारोबार सट्टा खिलाया जा रहा है। कोतमा से ही विश्व कप के सट्टे का संचालन किया जा रहा है।ं
दुकानों से चल रहा कारोबार
मिली सूचना के अनुसार कोतमा क्षेत्र के पुराने स्टेट बैंक के पास में चाय की दुकान में सट्टा जोरो शोरों से खिलाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सट्टे में पुलिस का हफ्ता बांधकर बेखौफ होकर चाय की दुकान में लाखों का सट्टा लगाया जाता है, जिसे मोबाइल के द्वारा संचालित किया जाता है। वहीं कोतमा नगर के राममंदिर के पास कपड़े की दुकान में हर गेंद में हर चौके छक्के पर लाखों लगाए जा रहे हैं। जिसकी भनक पुलिस को होने के बाद भी कोई कानूनी कार्यवाही पुलिस के द्वारा नहीं की जा रही है।
हेमू की तिकडी का विश्व कप में जल्वा
कोतमा के वार्ड क्रमांक 09 एवं 10 में इन दिनो हेमू तिकडी का विश्व कप में जल्वा कायम है। हेंमू तथा अन्य दो साथियों के द्वारा कोतमा में विश्व कप का तगडा बाजार तैयार किया गया है। गली क्रिकेट से उठ कर आज हेमू कोतमा नगर के चैराहे, थाना तथा स्टेशनों में अपना विश्व कप का जल्वा बिखेर रहें है। राजनीतिक रासूखदारों के बल पर हेमू की तिकडी के सट्टे में रोजाना लाखों का कारोबार कर रहे है। हेमू और उसकी तिकडी की राजनौतिक पहुंच के कारण पुलिस भी इन मामलों से दूरी बने हुये है। बताया जाता है कि हेमू के द्वारा नगर भर में क्रिकेट का सट्टे का संचालन किया जाता है। कोतमा में क्रिकेट सट्टे का सबसे बडा कालाकारोबारी हेमू को माना जाता है। तकनीक का उपयोग कर बडी आसनी से फोन तथा मैसजों से रेट तथा सेसन का पता कर लिय जाता है। और शत प्रतिशत इमानदारी से इस कारोबार को चलाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!