खनूजा के आवास पहुंचेंगे अजय सिंह राहुल, स्वागत समारोह की तैयारियां पूर्ण # पत्रकारवार्ता को करेंगे संबोधित

0

 

बुढ़ार। पूर्व नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश शासन एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल (राहुल भैया) आज गुरुवार 23 अप्रैल को बुढ़ार प्रवास के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलमीत सिंह खानूजा (चिंटू) के निवास पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर समर्थकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय सिंह राहुल का स्नेहिल आगमन सुबह 10 बजे बलमीत सिंह खानूजा के निवास पर होगा, जहां उनके सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठजन, कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।
बलमीत सिंह खानूजा ने सभी मित्रों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थित हों और आयोजन की गरिमा बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि राहुल भैया का सानिध्य हमेशा कार्यकर्ताओं को ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि अजय सिंह राहुल का बुढ़ार आगमन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और स्नेह से संगठन को नई दिशा मिलती है। ऐसे अवसर पर सभी साथियों की सहभागिता कांग्रेस परिवार की एकजुटता का संदेश देगी।
कार्यक्रम को लेकर निवास स्थल पर स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं। समर्थकों द्वारा पुष्पमालाओं, अभिनंदन एवं आत्मीय स्वागत की व्यवस्था की गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया है।
कांग्रेसजनों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वागत समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed