…फिर जोहिला से कटनी जाने लगी अवैध कोयले की खेप

0

पप्पू सहित पुराने कारोबारी फिर हुए सक्रिय

(शुभम तिवारी+91 78793 08359)
उमरिया। कोयले के काले कारोबार में एक बार फिर जोहिला और नौरोजाबाद थाने का नाम सुर्खियों में है, पप्पू सहित अन्य पुराने कारोबारी एक बार फिर सक्रिय हो गये है, कटनी जाने के लिए काले हीरे के स्थानीय कारोबारियों के अलावा शहडोल और अनूपपुर के कारोबारियों को भी इस थाने में आमद देना जरूरी हो गया है। पूर्व में भी कोयले के फेर में सजा पा चुके प्रभारी एक बार फिर बेफिक्र होकर इन कारोबारियों को शह देने में जुटे हैं।
थाना प्रभारी भी कटघरे में
जिले के नौरोजाबाद थाने अंतर्गत जोहिला एरिया की माईंसों से एक बार फिर अवैध कोयले की निकासी और कोयले का कटनी सहित अन्य क्षेत्रों के कोल स्टॉक में पहुंचने का कारोबार उफान पर है। इस कारोबार में स्थानीय थाना प्रभारी की संलिप्तता के चर्चे अब चौक-चौराहों में सुनने को मिल रहे हैं। प्रभारी के फेर में सिर्फ जोहिला ही नहीं बल्कि शहडोल और अनूपपुर के भी ऐसे कोयला कारोबारी है, जिन्हें कटनी तक पहुंचने के लिए नौरोजाबाद की सीमा लांघनी पड़ती है। साहब का कोल कारोबारियों के प्रति सॉफ्ट कार्नर और चौराहों में हो रही साहब के कारनामों की चर्चा अब आम होती जा रही है।
पप्पू फिर हुआ सक्रिय
खबर है कि थाना प्रभारी को पप्पू नाम के कारोबारियों से खासा लगाव है, यही कारण है कि पप्पू चाहे जोहिला एरिया में काम करने वाला कारोबारी हो या पड़ोसी जिले के सोहागपुर एरिया का पप्पू हो, साहब के संपर्क से दोनों कारोबारी दूर नहीं है। खबर है कि पेट्रोल पंप के पास छपरी नामक स्थान पर जुगाड़ का कोयला पहुंचता है और वहां से कोयला ट्रकों के माध्यम से कटनी की ओर चला जाता है। यह सब कारोबार लुके-छुपे नहीं बल्कि खुलेआम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!