विश्वविद्यालय में चल रहा केंद्रीय मूल्यांकन
शहडोल। कुलपति के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय नवलपुर परिसर पर केंद्रीय मूल्यांकन चल रहा है, उक्त मूल्यांकन
के प्रभारी प्रोफ़ेसर के कुमार बनाए गए हैं, मूल्यांकन में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के अलावा समस्त शासकीय
महाविद्यालयों के प्राध्यापक आमंत्रित किए गए हैं। उक्त मूल्यांकन का समय 11 से 5 तक रहता है , मूल्यांकन में
परीक्षा व्यवस्था को लेकर एक अभूतपूर्व बदलाव के साथ सुधार किया जा रहा है। नवीन एजुकेशन पॉलिसी के तहत
पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय पर होने वाले नवाचारों के तहत यह एक नया प्रयोग है, जिसमें मूल्यांकन करने
में उत्साह देखा जा रहा है। नवलपुर परिषद में हो रहे मूल्यांकन का सतत् निर्देशन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.
आशीष तिवारी और परीक्षा नियंत्रक प्रोफ़ेसर महेंद्र किशोर भटनागर कर रहे हैं।