कलेक्टर ने किया ईव्हीएम गोदाम का निरीक्षण
उमरिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित ईव्हीएम
गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने भवन मे कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के
दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सी बोपचे, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिषंकर झारिया, दिलीप
श्रीवास, सुभाष सेन सहित निर्वाचन के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।