नारी सम्मान योजना को लेकर जिला कांग्रेस नें आयोजित की पत्रकार वार्ता , क्षेत्र से आवेदन पत्र भरवाने की करेंगे शुरुआत, किया शुभारंभ

0

नारी सम्मान योजना को लेकर जिला कांग्रेस नें आयोजित की पत्रकार वार्ता , क्षेत्र से आवेदन पत्र भरवाने की करेंगे शुरुआत, किया शुभारंभ


कटनी ॥ मध्य प्रदेश में सरकार बनने पर कांग्रेस नारी सम्मान योजना लागू करेगी। इसमें महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह और पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलिंडर देने का वचन दिया जाएगा। इसके लिए जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर शुभारंभ किया गया । महिलाओं के सम्मान में “नारी सम्मान योजना” प्रारंभ के पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री राम परिवार एवं श्री हनुमान जी का पूजन करके योजना का प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जिला प्रभारी रमेश चौधरी ने कहा कि सबसे पहले हम हनुमान भक्त कमलनाथ का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने छिंदवाड़ा के परासिया में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही इस योजना के तहत महिलाओं को 1500रु प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500रु मैं रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा इस तरह से एक तरफ कांग्रेस सरकार महिलाओं को सालाना 18000रु देगी और दूसरी तरफ मौजूदा कीमतों पर हर सिलेंडर पर महिलाओं को 600रु से अधिक की बचत होगी यानी सालाना लगभग 25000 हजार रुपए की बचत होगी।
नारी सम्मान योजना की वार्ता प्रभारी श्रीमती श्रेया खंडेलवाल ने कहा कि महिलाओं के विषय में इस तरह की योजना लाने का संकल्प अध्यक्ष कमलनाथ जैसे दूरदृष्टि रखने वाले नेता ही कर सकते हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि आज से ही पूरे प्रदेश में नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरना शुरू हो जाएंगे इस कार्य में कांग्रेस पार्टी के बूथ पदाधिकारी मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारी ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी पदाधिकारी शामिल रहेंगे
जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष विक्रम खम्परिया ने कहा कि फॉर्म भरने का कार्य घर घर जाकर कराया जाएगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता इस फॉर्म को भरवायेगा और उसकी पावती रसीद पार्टी कार्यालय में जमा होगी इस कार्य में सम्मानित महिलाओं को सामान्य जानकारी जैसे स्वयं का नाम आधार कार्ड बूथ संख्या विधानसभा क्रमांक जैसी जानकारियां भरना होगी। माननीय कमलनाथ जी स्पष्ट कर चुके हैं कि यह फार्म उनका कथन नहीं बल्कि उनका वचन है
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता जानती है कि पिछले 44 साल से राजनैतिक जीवन में कमलनाथ जी ने जो भी वचन दिया है उसे पूरा किया है आज का वचन तो परासिया में सुंदरकांड के पाठ के बाद स्वयं कमलनाथ जी ने दिया है हमें आशा ही नहीं विश्वास है कि ईश्वर के आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और नारी शक्ति को नारी सम्मान योजना के माध्यम से महंगाई से राहत मिलेगी। विधायक विजयराघवेंद्र बसंत सिंह ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं को झेलना पड़ता है कोई भी भारतीय नारी खुद भले ही भूखी सो जाए लेकिन अपने परिवार और संतान को भूखा नहीं सुलाती वह सब का कल्याण करने के बाद अपने बारे में सोचती है इसीलिए भारत में नारी को देवी की तरह पूजा जाता है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पद्मा शुक्ला कहा कि नारी सम्मान योजना तो कमलनाथ की ओर से महिलाओं के सम्मान में दी गई पहली भेंट है जब कांग्रेस पार्टी का वचन पत्र आपके सामने आएगा तो आप इससे भी महत्वपूर्ण नारी हितेषी योजनाएं देखने को मिलेंगी। मातृशक्ति के लिए जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक सम्मान से जीवन यापन का इंतजाम करने के लिए कमलनाथ कृतसंकल्पित है।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा ने कहा कि 5 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही वह सारे वादे पूरे होंगे पत्रकार वार्ता को पूर्व विधायक द्वय डॉ निशीथ पटेल,सौरभ सिंह,कांग्रेस नेत्री आराधना राकेश जैन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महिलाओ ने फॉर्म भरकर योजना का प्रारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed