बस स्टैंड में निर्मित भवन की नपा नहीं कर रही देखभाल
शहडोल। अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने दूरदराज से आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण
के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर को ज्ञानेंद्र कुमार सोनी ग्राम करूआ पोस्ट
असवारी ने आवेदन देते हुए बताया कि मैं और मेरी पत्नी दोनों शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और हमारे दो छोटे-छोटे
बच्चे हैं हमारी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है, जिस कारण बच्चों का लालन पालन नहीं हो पा रहा है इस हेतु
उन्होंने आर्थिक मदद की मांग की। जिस पर अपर कलेक्टर ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी से 4000 रूपए की आर्थिक
मदद तत्काल सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी से दिलाई।
शहडोल नगर के बलपुरवा न्यू बस स्टैंड के पास के निवासियों ने अपर कलेक्टर को आवेदन करते हुए बताया कि न्यू
बस स्टैंड बल पुरवा को स्थापित हुए लगभग 20 वर्ष से अधिक हो चुके हैं एवं उक्त बस स्टैंड में निर्मित भवन की यथा
समय देख-रेख नगर पालिका द्वारा कभी भी नहीं की गई, इसलिए वर्तमान समय में भवन की छत जर्जर स्थिति तक
पहुंच गई और आए दिन लोगों के सिर पर या कहीं भी अकस्मात गिर सकती है जिससे कभी भी भविष्य में कोई भी
अप्रिय घटना घटित हो सकता है। उन्होंने कहा कि छत मरम्मत एवं सडक़ की साफ-सफाई, पानी बहाव इत्यादि भी
समय-समय पर नहीं हो रहा है। उन्होंने साफ सफाई की भी मांग की। जिस पर अपर कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका
अधिकारी की ओर आवेदन भेजकर निर्देशित किया कि तत्काल मौका मुआयना कर साफ-सफाई अन्य व्यवस्था
दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
ग्राम खांडा तेलीयान टोला विकासखंड बुढार के निवासी श्याम दास पिता मोहन विश्वकर्मा ने अपर कलेक्टर को
आवेदन करते हुए बताया कि मैं बृज अत्यंत गरीब हूं तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता हूं। उन्होंने बताया
कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा मेरा राशन कार्ड जारी किया गया था, जिससे मैं पूर्व में राशन प्राप्त कर
रहा था, किंतु वर्तमान समय में उपरोक्त राशन कार्ड से राशन प्रदाय नहीं किया जा रहा है, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं
सचिव द्वारा कहा जा रहा है कि इस कार्ड से राशन नहीं मिलेगा। उन्होंने बीपीएल राशन कार्ड सुधारने की मांग की।
इस पर्व पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति नियंत्रक को आवेदन भेजकर प्रकरण की जांच को उचित कार्यवाही करने के
निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ग्राम लेटरिया टोला के निवासी जियालाल, सोहागपुर निवासी अच्छेलाल सिंह, ग्राम
खड्डा निवासी मोतीलाल सिंह सहित अन्य आवेदकों ने अपने-अपने समस्याओं अपर कलेक्टर को सुनाई जिस पर
अपर कलेक्टर ने समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।