एसआईएसएफ के जवानों पर धमाका करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार

0
धनपुरी-जनवरी माह के अंत में बंद खदान में कबाड़ चोरी करने की नीयत से घुसे सात युवकों की गैस की चपेट में आने की वजह से दर्दनाक मौत हो गई थी उसके बाद कबाड़ियों के अवैध ठिकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला था और लगने लगा था कि कबाड़ का अवैध कारोबार पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है और कबाड़ का कारोबार क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है कबाड़ियों के हौसले बुलंद है इसी बुलंद हौसले के साथ बीते दिनों कुछ कबाड़ चोरों ने अमलाई ओपन कास्ट माइंस की सुरक्षा में लगे एसआईएसएफ के जवानों के ऊपर पटाखा जैसा धमाका करने वाला बम फोड़कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैश्य एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धनपुरी अभिनव मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में तेजतर्रार थाना प्रभारी धनपुरी संजय जायसवाल के नेतृत्व में धनपुरी पुलिस ने एसआईएसएफ के जवानों पर हमला करने वाले मोहम्मद ताजिम उर्फ गोलू और अमित कुमार पासी को गिरफ्तार कर लिया है इस संबंध में थाना प्रभारी धनपुरी संजय जयसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 मई 2023 को एसआईएसएफ के आरक्षक नीरज सिंह कुशवाह ने धनपुरी थाने में आकर रिपोर्ट की थी कि 4 मई को मेरी तथा आरक्षक मुकेश सोलंकी की ड्यूटी अमलाई ओपन कास्ट माइंस के डंफर पार्किंग में लगाई गई थी ड्यूटी के दौरान 5 मई की मध्य रात्रि को लगभग 1:00 बजे ड्यूटी स्थल पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पटाखा जैसे धमाके की आवाज की गई एसआईएसएफ के आरक्षकों की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 170/23 धारा 456, 336, 353 पंजीबद्ध कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की गई मुखबिर की सूचना पर धनपुरी पुलिस ने आरोपी मोहम्मद ताजिम उर्फ गोलू पिता स्वर्गीय गुलाम मोहम्मद उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 16 अमरकंटक रोड धनपुरी एवं अमित कुमार पासी पिता लाल बिहारी पासी उम्र 21 साल निवासी वार्ड नंबर 18 रजा मोहल्ला धनपुरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के द्वारा दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया एसआईएसएफ के जवानों पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी धनपुरी संजय जायसवाल के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक राजेंद्र तिवारी प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह गजेंद्र सिंह आरक्षक अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed