गंभीर अपराधो को अंजाम देने वाले आरोपी के विरूध की गई एन.एस.ए. की कार्यवाही
गंभीर अपराधो को अंजाम देने वाले आरोपी के विरूध की गई एन.एस.ए. की कार्यवाही

कटनी ॥ पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एंव नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्र के गुण्डा एंव बदमाशो के विरूध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में थाना रंगनाथनगर क्षेत्र का अपराधी अभिषेक उर्फ मोनू ठाकुर पिता देवेन्द्र ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी झर्रा टिकुरिया मस्जिद के पास थाना रंगनाथनगर जिला कटनी को चिन्हित कर उसका आपराधिक रिकार्ड पुलिस अधीक्षक की ओर प्रेषित किया गया जिनके द्वारा अभिषेक उर्फ मोनू ठाकुर के विरूध्द राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3(2) के अंतर्गत निरूध्द में लाये जाने हेतु जिला दण्डाधिकारी कटनी की ओर प्रकरण तैयार कर भेजा गया। जिला दण्डाधिकारी के द्वारा अभिषेक उर्फ मोनू ठाकुर के विरूध्द राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3(2) के अंतर्गत आदेश पारित करते हुये निरूध्द में लाये जाने हेतु दिनांक 11/05/2023 को वारंट जारी किया गया था जिसके पालन में अनावेदक अभिषेक उर्फ मोनू ठाकुर को केन्द्रीय जेल जबलपुर में दाखिल किया गया ।