जिंदा जला युवक, महिला की रास्ते में मिली लाश

0

शहडोल। होटल की भट्टी से निकली तेज लपट से झुलसे होटल संचालक की मौत हो गई, इसके अलावा देवलोंद थाना क्षेत्र में जंगल के रास्ते में एक महिला की लाश मिली है। महिला लाश मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है, जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया मे सोमवार शाम चाय-नाश्ते के होटल की भट्टी से आग की तेज लपट की चपेट में आने से होटल संचालक जिंदा जल गया। झींकबिजुरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में हाट बाजार के पास अभिषेक द्विवेदी पिता घनश्याम द्विवेदी, उम्र 26 वर्ष, की चाय-नाश्ते की होटल थी। अभिषेक सोमवार को भट्टी लगा रहा था। इस दौरान तेज हवा के कारण भट्टी से निकली लपट की चपेट में अभिषेक आ गया। आग पूरी दुकान में फैली और दुकान भी जलकर खाक हो गई। आस-पास के लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब अभिषेक की मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार में पत्नी और ग्यारह माह का बेटा तथा विकलांग बुजुर्ग पिता है।
महिला की मिली लाश
देवलोंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाड़ा स्थित जंगल के रास्ते एक महिला की लाश मिलने से गांव मे सनसनी फैल गई। महिला के गले में फंदा नुमा कपड़ा लिपटा मिला है। इससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ा निवासी रेखा पनिका पति राम कुमार पनिका 40 वर्ष के रूप में की गई है। जंगल के जिस रास्ते में महिला का शव मिला है। उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्रथमदृष्टया उसके गले मे लिपटे कपड़े से गला घोंटकर मारने की बात पुलिस कह रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही रेखा पनिका का पति लापता है, पुलिस ने दोनों ही मामलो में मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed