पुलिस विभाग के नाक के नीचे राजू कर रहा सट्टे का कारोबार

0
कुमार सुधीर
शहडोल। जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस विभाग पर सट्टे के कारोबार को लेकर उंगलियां उठने लगी है, थाना क्षेत्र में जिस तरह सट्टे का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है, इससे पुलिस की कार्यशैली को लेकर  सवाल होने लगे हैं, अन्य थाना क्षेत्रों के साथ ही  धनपुरी  थाना क्षेत्र में सट्टे के कारोबारी खुलकर सट्टा बुकिंग कर रहे हैं, अचरज तो इस बात का है धनपुरी पुलिस पट्टी काटने वाले नये-नये शोहदों पर हाथ नहीं डाल पा रही है। धनपुरी क्षेत्र का पुराने पुलिस थाना के पीछे बरे के पेड़ के पास घर से ही संचालित कर रहा है और अन्य कई ठीहे सट्टा प्रेमियों के चलते आबाद हैं, वहीं पुलिस की कार्यवाही लगभग शून्य ही रही, हालाकि धनपुरी में आईपीएल की एक गैंग पुलिस ने जरूर पकड़ी थी, लगातार बढ़ रहे सट्टे के कारोबार के कारण आमजन जहां परेशान हैं, वहीं सट्टा खेलने वालों के परिवारों का बुरा हाल है।
शहर में कई जगह ऑनलाइन सट्टा चल रहा
शहर में कई जगह मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। 1 का 80 करने के लालच में लोग सट्टा खेलकर कर्ज में डूब रहे हैं। सट्टे के कारोबार को चरमसीमा पर पहुंचाने में वर्दी का भी बराबर का हाथ है।  धनपुरी बाजार सहित बस स्टैण्ड, पुराने पुलिस थाना के पीछे बरे के पास  सट्टोरियें के प्रमुख ठीहे हैं, क्षेत्र में हाइटेक सट्टे का संचालन किया जा रहा है, इसमें राजू और भाई जान नामक धनपुरी क्षेत्र में चार से पांच जगहों पर सट्टे को संचालित कर रहे हैं। ग्राहकों से ऑफलाइन पट्टियां भी ली जा रही है, इधर सट्टे के नशे में युवा वर्ग तबाह हो रहा है। नई पीढ़ी भविष्य की चिंता करने की बजाय 1 के 80 करने में किस्मत आजमाते हुए बर्बाद हो रही है। घरों में आर्थिक समस्याओं के उत्पन्ना होने से क्लेश बढ़ रहे हैं।
यदि इनके द्वारा सट्टे का कारोबार किया जा रहा है तो कार्यवाही की जाएगी।
संजय जायसवाल
थाना प्रभारी 
धनपुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed