हज में जाने वाले 5 यात्रियों का किया गया टीकाकरण
गिरीश राठौर
अनूपपुर/ जिला चिकित्सालय अनूपपुर में हज में जाने वाले यात्रियों को हज की वैक्सीन व ओरल पोलियो के साथ टीकाकरण का कार्य किया गया। आज 5 हज यात्रियों ने टीके लगवाए। इसके पूर्व 24 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में 2 चरणों में टीकाकरण कार्य किया गया था। उल्लेखनीय है कि 65 वर्ष तक के हज यात्रियों को मेनिनजाइटिस व ओरल पोलियो का टीका दिया जाता है एवं 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हज यात्रियों को मेनिनजाइटिस व इन्फ्लुएंजा के साथ ओरल पोलियो वैक्सीन का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया जाता है। उक्ताशय की जानकारी जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर धनेश बेलिया ने दी है।