एक्शन मूड में महापौर अधिकारियों को दिए समय रहते व्यवस्था बनाने निर्देश

0

एक्शन मूड में महापौर अधिकारियों को दिए समय रहते व्यवस्था बनाने निर्देश


कटनी ॥ नगरपालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी बारिश के पूर्व शहर के पानी निकासी को लेकर एक्शन मूड में दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में महापौर श्रीमती सूरी द्वारा शहर के मंगल नगर एवं गट्ठा टोला का पार्षदों स्थानीय निवासियों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर बारिश के पूर्व पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करने निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि बारिश में किसी भी स्थिति पर शहर में जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए। जिससे कि आम जनजीवन पर किसी प्रकार का असर ना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि हर स्तर पर नगर निगम के अमले द्वारा समय रहते पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम कर लिए जाएं। जिससे कि आने वाले समय में समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed