महापौर की एमएसडब्ल्यू एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को दो टूक आश्वासन नहीं मुझे फील्ड में चाहिए काम

0

महापौर की एमएसडब्ल्यू एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को दो टूक आश्वासन नहीं मुझे फील्ड में चाहिए काम


कटनी ॥ नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में सोमवार को एमएसडब्ल्यू तथा विद्युत व्यवस्था के सफल संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने एमएसडब्ल्यू प्लांट के अधिकारियों को दो टूक कहा हमें आश्वासन नहीं काम चाहिए। शहर के कचरा उठाने में आ रही समस्या के लिए गाड़ियों का प्रबंध भी जल्द करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा जल्द ही साथी पार्षदों के साथ प्लांट का निरीक्षण भी किया जायेगा। इसके अलावा नगर से प्रतिदिन उठाये जाने वाले कचरे की व्यवस्था एवं उसकी प्रोसेस तथा अन्य जगहों में एकत्रित कचरे को हटाने की व्यवस्था एवं प्लांट के अंदर कचरा प्रोसेस के समय सीमा एवं खाद्य और आरडीएफ की स्थिति तथा बारिश के पूर्व आरडीएफ को प्लांट से अलग करने कड़े निर्देश दिए। इसके बाद महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश शहर की विद्युत व्यवस्था के सफल संचालन के साथ बारिश के पूर्व अव्यवस्थित विद्युत सप्लाई को ठीक करने एव नगर निगम में आने वाली विद्युत सामग्री के स्टाक का रजिस्टर संधारित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को विद्युत से संबंधित समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसके लिए नगर निगम के संबंधित अधिकारी कर्मचारी हर स्तर पर प्रयास करें। इस दौरान एमआईसी सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी सुभाष साहू  प्रभारी अधिकारी आदेश जैन स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी एमएसडब्ल्यू के परियोजना प्रबंधक शांतनु कुमार सिंह सहायक यंत्री विक्रांत ब्राह्मण पार्षद प्रभा गुप्ता सुमित्रा रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed