गोहपारू पुलिस ने फिर जब्त किए गाँजे के 10 पौधे : आरोपी गिरफ्तार
(शुभम तिवारी)
शहडोल। गोहपारू पुलिस ने केमलभान सिंह पिता आनंदराम सिहं गोड़ निवासी बोचकी थाना गोहपारु का अपने घर के पीछे बाड़ी मे मादक पदार्थ गांजा के पौधे लगाकर खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है,थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
प्राप्त मुखबिर सूचना से पुलिस स्टाफ एवं राहगीर साक्षीगणों को अवगत कराकर कार्यवाही मे सहयोग के लिये पाबंद किया । हमराही पुलिस स्टाफ , साक्षीगणों व विवेचना सामग्री मय शासकीय वाहन के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई तो आरोपी केमलभान सिंह पिता आनंदराम सिहं गोड़ निवासी बोचकी थाना गोहपारु के घर के पीछे बाड़ी मे 10 पौधे मादक पदार्थ गांजा के लगे होना पाये जाने पर उखाड़कर तौल की जाने पर करीब 8 किलो 400 ग्राम वजनी पाया गया ।
आरोपी केमलभान सिंह पिता आनंदराम सिहं गोड़ उम्र 46 निवासी बोचकी थाना गोहपारु के द्वारा उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ की खेती करने के संबंध मे वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 8/20(a) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ गांजा के कुल 10 नग पेड़ वजनी 8 कि.ग्रा. 400 ग्राम कीमती 40000/- रुपये को मौके से जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी केमलभान सिंह पिता आनंदराम सिहं गोड़ उम्र 46 वर्ष निवासी बोचकी थाना गोहपारु के विरूद्ध धारा 8/20(a) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया व जप्तसुदा अवैध मादक पदार्थ गांजा एचसीएम को सुपुर्द कर थाना के मालखाना मे रखवाया गया, आरोपी को रिमाण्ड पर न्यायालय शहडोल पेश किया गया । उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्या. शहडोल राघवेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन मे उक्त कार्यवाही मे उपनिरी. सुभाष दुबे थाना प्रभारी गोहपारु ,उनि आर.पी. वर्मा, सउनि भागचन्द , विपिन बागरी ,प्र.आर. भुनेश्वर सिंह, सुनीत मिश्रा ,प्रताप सिंह , आर. सतीश सिंह , आर. सतीश मिश्रा. आर. गुरूदयाल की अहम भूमिका रही ।