देश की सीमा से लाई हुई मिट्टी से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को लगाया तिलक, सांझा किया यात्रा के दौरान किए अनुभव का संक्षिप्त विवरण

0

देश की सीमा से लाई हुई मिट्टी से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को लगाया तिलक, सांझा किया यात्रा के दौरान किए अनुभव का संक्षिप्त विवरण

कटनी ॥ संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन अभिनव व महत्वपूर्ण योजना “माँ तुझे प्रणाम” के तहत् चयनित 17 बालक और 13 बालिकाओं ने 15 जून से 22 जून 2023 तक बालिकाओं का दल पंजाब के अमृतसर जिसमें बाघा बार्डर और हुसैनीवाला बार्डर की यात्रा और स्वर्णमंदीर, जलीयाँवाला बाग आदि का भ्रमण किया । और बालको का दल लोगेंवाला कैम्प, बाबलियावाला बार्डर, मेहरानगढ़ का किला, ज्योतपुर मार्केट में भ्रमण किया। दोनों दल के सभी बालक और बालिकाओं ने भ्रमण से वापस लौट कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और मुख्यकार्यपालन अधिकारी से मुलाकात कर देश की सीमा से लाई हुई मिट्टी से तिलक लगाया। बच्चो ने यात्रा के दौरान अपने अपने अनुभव संक्षिप्त विवरण बताया। कलेक्टर अविप्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने सभी बच्चों को शुभकामनाये दी और साथ ही सीमा से लाई हुई मिट्टी से अपने क्षेत्र के निवासरत् सीनियर सिटीजन को यात्रा का अनुभव और देश के जवानो की दिनचर्या के अवगत कराने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed