स्पंदना फाइनेंस में 12 लाख की हेराफेरी महिला समूहों की रकम में गबन लोन की किस्तें वसूलीं, जमा नहीं कीं-पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

0

स्पंदना फाइनेंस में 12 लाख की हेराफेरी महिला समूहों की रकम में गबन लोन की किस्तें वसूलीं, जमा नहीं कीं-पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

स्लीमनाबाद में संचालित स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड की शाखा में समूह की महिलाओं से वसूली गई ऋण किस्तों की राशि में गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस वित्तीय अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए जांच की और पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से सभी को जेल भेज दिया गया।

कटनी। वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से चल रहे ऋण वितरण कार्य में विश्वासघात कर रहे आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड शाखा स्लीमनाबाद में समूह की महिलाओं से ली गई ऋण किस्तों की राशि हड़पने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शाखा प्रबंधक राम प्रसाद बर्मन पिता केदार प्रसाद बर्मन निवासी स्लीमनाबाद शाखा ने थाना स्लीमनाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि संस्था में कार्यरत रहे कुछ लोगों ने समूह की महिलाओं से वसूली गई ₹12,09,136 की राशि को धोखाधड़ी और अमानत में खयानत करते हुए गबन कर लिया।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तेजीलाल चौधरी पिता कुवरलाल चौधरी (वार्ड क्रमांक 10, ग्राम पंचायत अतरिया, तहसील ढीमखेड़ा), अंकित पिता संतोष भुजवा (ग्राम इटमा, सतना), सुदीप पिता सुग्रीव सिंह (ठेकहा हुजूर, रीवा), गजेन्द्र पिता अरुण कुमार हंगार (ग्राम विसानी, थाना शाहनगर, जिला पन्ना) और पुष्पेन्द्र पिता बालगोविंद पटेल (ग्राम इटमा, सतना) को गिरफ्तार किया।
थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 583/25, धारा 318(4), 316(5), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने ऋण समूह की महिलाओं से वसूली गई राशि संस्था के खाते में जमा न कर अपने निजी उपयोग में खर्च की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!