कल होगा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का आगमन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

0

कल होगा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का आगमन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
कटनी।।अजय सिंह (राहुल भैया) का नगर में 20 अप्रैल 2026, सोमवार को आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 3:00 बजे चांडक चौक में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे वे भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में सहभागिता करेंगे। शाम 6:30 बजे वे जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। इसके पश्चात शाम 7:00 बजे आस्था प्लाजा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं पत्रकारों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, पार्षदों, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों सहित समस्त कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता के आगमन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *