जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती प्रशिक्षण से अनुपस्थित 5 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी, समय पर स्पष्टीकरण के निर्देश

0

जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती
प्रशिक्षण से अनुपस्थित 5 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी, समय पर स्पष्टीकरण के निर्देश
कटनी।। जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर जोनल चार्ज जनगणना अधिकारी एवं नगर निगम के कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुपस्थित पाए गए 5 शिक्षा कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
प्रशासन द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, जिम्मेदारियों एवं तकनीकी पहलुओं से अवगत कराना था। ऐसे में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहना न केवल कार्य की गंभीरता को प्रभावित करता है, बल्कि आगामी चरणों की तैयारी पर भी प्रतिकूल असर डालता है। संबंधित कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा 24 घंटे में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें जारी हुआ नोटिस
नगर के झिंझरी स्थित नालंदा आर्ट्स एंड कॉमर्स महाविद्यालय में तीन चरणों में आयोजित होने वाले जनगणना प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले पांच शिक्षाकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उनमें प्राथमिक विद्यालय कवास जी वार्ड की प्राथमिक शिक्षिका, प्राथमिक शाला टिकरिया सिविल लाइन की दो प्राथमिक शिक्षिका एवं एक प्राथमिक शिक्षक सहित माध्यमिक शाला धन्तीबाई के माध्यमिक शिक्षक शामिल है।
प्रशासन ने सभी नियुक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें, ताकि कार्य निर्धारित समय-सीमा में त्रुटिरहित रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed