निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में परिषद का स्थगित सम्मेलन संपन्न, संशोधन के साथ बजट सर्वसम्मति से पारित

0

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में परिषद का स्थगित सम्मेलन संपन्न, संशोधन के साथ बजट सर्वसम्मति से पारित
कटनी।। नगर पालिक निगम की परिषद का स्थगित सम्मेलन निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक के प्रारंभ होते ही वार्षिक बजट पर विस्तृत चर्चा शुरू की गई, जिसमें सदन के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव और विचार रखे। चर्चा के दौरान बजट को अधिक व्यवहारिक और जनहितकारी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में गोशाला मद सहित विभिन्न मदों के पृथक विभाजन, प्रस्तावित प्रवेश द्वार को निरस्त करने, महापौर गुरुकुल के स्थान पर पार्षद गुरुकुल कोचिंग सेंटर प्रारंभ करने, शव वाहन की खरीदी तथा मुख्य स्टोर के सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा के बाद आवश्यक संशोधन किए गए, जिन पर सदन की सहमति बनी।
धारा 22 के तहत प्रस्तुत प्रस्ताव पर महापौर श्रीमती प्रीति सूरी द्वारा कथन रखा गया, जिस पर सदन में विस्तार से चर्चा हुई। अंततः सभी संशोधनों को शामिल करते हुए बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि सदस्यों के सुझावों से बजट और अधिक जनहितकारी बना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को सीधा लाभ मिल सके। बैठक में विधायक संदीप जायसवाल, निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed