राजस्थान के गंगानगर की घटना के विरोध में समाजसेवी संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

0

राजस्थान के गंगानगर की घटना के विरोध में समाजसेवी संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कटनी। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बालिका के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में जिले के विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भारत की राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। समाजसेवी एवं मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन अधिवक्ता मंजूषा गौतम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि श्रीगंगानगर में हुई कथित घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। संगठनों ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार शीघ्र सुनवाई कर कठोरतम दंड सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
ज्ञापन पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा को सौंपा गया, जिसे राष्ट्रपति के नाम प्रेषित करने का अनुरोध किया गया। इस दौरान उपस्थित समाजसेवियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने में समाजसेवी अधिवक्ता मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयर पर्सन मंजूषा गौतम, समाजसेवी रश्मि त्रिपाठी, समाजसेवी ममता गर्ग, समाजसेवी समाजसेवी शाहीन सिद्दीकी, समाज सेवी काजल पंजवानी, समाज सेवी पूजा तनवानी, समाजसेवी शैला भगत, समाज सेवी रश्मि राय, समाजसेवी रेखा विश्वकर्मा, अनुराधा विश्वकर्मा, समाजसेवी पिंकी सिंह, शोभना खमरिया, समाजसेवी संगीता जायसवाल, अनुराधा ,समाजसेवी पूजा तोमर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed