पुरानी दुश्मनी में बच्चू, शुभम, शक्ति और बच्ची ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम,रंजिश निकालने के लिए अपहरण कर लूटा और पीटा आरोपी गिरफ्तार

0

पुरानी दुश्मनी में बच्चू, शुभम, शक्ति और बच्ची ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम,रंजिश निकालने के लिए अपहरण कर लूटा और पीटा आरोपी गिरफ्तार
कटनी।। पुराने विवाद की रंजिश मन में पालकर बैठे चार युवकों ने मौका मिलते ही एक व्यक्ति का अपहरणनुमा तरीके से पीछा किया, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और मोबाइल व नगदी लूट ली। थाना रंगनाथनगर पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, एम्बुलेंस और लूटी गई नगदी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार राजेन्द्र कोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका आरोपियों से पहले से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश का बदला लेने के उद्देश्य से बच्चू उर्फ चन्द्रप्रकाश गौतेल उसे बहाने से अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठाकर बरगवां मछली मार्केट ले गया। वहां पहले से मौजूद उसके साथी शुभम पटेल, शक्ति सोनी और बच्ची उर्फ बीरेन्द्र यादव ने मिलकर उसे जबरन एम्बुलेंस में बैठा लिया।
आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर डंडों तथा हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी देते हुए उसका वन प्लस मोबाइल फोन और नगदी छीन ली। गंभीर चोट लगने के कारण पीड़ित अस्पताल में भर्ती रहा। उपचार के बाद उसने थाना रंगनाथनगर पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।


शिकायत के आधार पर थाना रंगनाथनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अरुणपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शक्ति सोनी पिता स्व. लक्ष्मण प्रसाद सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी वंशस्वरूप वार्ड, भूमिया टोला, थाना रंगनाथनगर,
शुभम पटेल पिता रवि पटेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम पठरा करहिया, थाना कुठला,
बच्चू उर्फ चन्द्रप्रकाश गौतेल पिता राकेश गौतेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी झर्राटिकुरिया, सुदर्शन बाल मंदिर के पास, थाना रंगनाथनगर,
बच्ची उर्फ बीरेन्द्र यादव पिता रामनारायण यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी बंधवा टोला, मदन मोहन चौबे वार्ड, थाना रंगनाथनगर
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZB 2808, एम्बुलेंस क्रमांक MP 21 ZG 6349 तथा 700 रुपये नगद बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुराने विवाद की रंजिश को मन में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी इकट्ठा किए और अवसर मिलते ही घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!