4 अगस्त को महान गायक किशोर कुमार की याद में पेंड्रा में होगा सुरमई संगीतो का कार्यक्रम
गौरेला पेंड्रा मरवाही -जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच जिला जीपीएम के तत्वाधान में महान गायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब जी की 46 वीं पुण्यतिथि 31 जुलाई एवं महानतम गायक स्वर्गीय किशोर कुमार जी की जन्मजयंती 4 अगस्त के अवसर पर रफी किशोर की यादें कार्यक्रम किया गया है जिसमें संपूर्ण गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रतिभावान गायक एवं गायिकाओं सहित आस पास के जिलों से अनेक कलाकारों के द्वारा इस अवसर पर उपस्थित होकर अपनी सुमधुर आवाज में उक्त दोनों महान कलाकारों के गाए हुए गीतों का प्रस्तुतीकरण कर के अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे
इस कार्यक्रम के सफल बनाने हेतु जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों के द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है
यह कार्यक्रम जीपीएम जिले के पेंड्रा स्थित मल्टी पर्पस स्कूल स्थित असेंबली हाल में शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा
जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच के जिलाध्यक्ष निर्माण जायसवाल ने क्षेत्र वासियों से अपील की है की वो सभी अपने क्षेत्र के उभरते हुए प्रतिभावान कलाकारों को प्रोत्साहित करने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कृपा करे