पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात व्यवस्था में किया गया डायवर्सन प्लान जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुचारु यातायात संचालन हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही

पेंड्रा से बिलासपुर मार्ग के पास बिलासपुर के बांसा झाल के समीप पुल क्षतिग्रस्त/टूट जाने के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी* द्वारा यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने के लिए डायवर्सन प्लान तैयार किया गया है।

 

यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुविधा तथा किसी भी प्रकार की यातायात अव्यवस्था से बचने के लिए विभिन्न दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

 

डायवर्सन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी—

 

🔹 मरवाही की ओर से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहन — निर्धारित वैकल्पिक मार्ग व्याहा कोटमी कटघोरा से होकर बिलासपुर की ओर जाएंगे।

 

🔹 अनूपपुर की ओर से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहन — गौरेला-पेंड्रा मार्ग से होते हुए व्याहा कोटमी कटघोरा बिलासपुर की ओर जा सकेंगे।

 

🔹 छोटे वाहन —गौरेला पीपरखूंटी–खोंगसरा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से होकर बिलासपुर की ओर आवागमन कर सकेंगे।

 

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण निर्धारित डायवर्सन मार्ग का ही उपयोग करें तथा यातायात पुलिस एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती एवं आवश्यक यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से सहयोग की अपील की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा एवं यातायात जाम की स्थिति से बचते हुए आवागमन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!