शहडोल में ‘नर्मदा विराट गौरव सम्मान 2026’ का भव्य आयोजन 14 अगस्त को; जुटेंगी प्रदेश की महान हस्तियां
शहडोल। विंध्य एवं महाकौशल आंचल की सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली धरोहर और विकास यात्रा को नया आयाम देने के उद्देश्य से ‘विस्तार न्यूज’ (Vistaar News) चैनल द्वारा एक ऐतिहासिक व भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम ‘नर्मदा विराट गौरव सम्मान 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी समारोह 14 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शहडोल स्थित पाली रोड (NH-43) के होटल जय विलास में आयोजित होगा।
इस भव्य सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास, कला, संस्कृति और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों का सम्मान करना है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। उनके साथ अंचल के वरिष्ठ विधायक जयसिंह मरावी, बिसाहू लाल सिंह, फूंंदेलाल सिंह मार्को, सुश्री मीना सिंह, मनीषा सिंह, शरद कौल, शिवनारायण ज्ञान सिंह तथा पूर्व विधायकगण अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी तथा ग्रुप एडिटर ब्रजेश राजपूत ने संयुक्त रूप से बताया कि यह आयोजन शहडोल संभाग और नर्मदा अंचल की माटी, प्रतिभा और संभावनाओं को समर्पित एक ऐतिहासिक संगम होगा। कार्यक्रम के अंत में भव्य प्रीतिभोज का आयोजन भी रखा गया है।
इस भव्य आयोजन को ‘आदित्य हॉस्पिटल’ और ‘एसआर डायग्नोस्टिक्स एंड एमआरआई’ द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। इसके अलावा कबीर बिल्डकॉन, के-स्क्वायर, पार्वती अस्पताल, देवांंता अस्पताल और एसआर कॉलेज भी इसके सहयोगी भागीदार हैं।
जो लोग इस ऐतिहासिक क्षण के प्रत्यक्ष साक्षी नहीं बन पाएंगे, उनके लिए विस्तार न्यूज चैनल द्वारा टाटा प्ले, एयरटेल, जियो टीवी और जीटीपीएल जैसे प्रमुख डिजिटल एवं केबल नेटवर्क तथा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। यह समारोह अंचल के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह दर्ज होने जा रहा है।
।।