तिरंगे की शान में गूंजा शहर, कांग्रेसजनों ने आजादी के दीवानों को किया नमन जवाहर चौक सहित सुभाष चौक, रूई बाजार और स्वतंत्रता सेनानी भवन में हुआ ध्वजारोहण

0

तिरंगे की शान में गूंजा शहर, कांग्रेसजनों ने आजादी के दीवानों को किया नमन
जवाहर चौक सहित सुभाष चौक, रूई बाजार और स्वतंत्रता सेनानी भवन में हुआ ध्वजारोहण


कटनी।। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने शहर के विभिन्न प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया। प्रमुख ऐतिहासिक स्थल जवाहर चौक, सुभाष चौक, रूई बाजार और स्वतंत्रता सेनानी भवन में तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन भी किया गया।
कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और आजादी के दीवानों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके त्याग और संघर्ष को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी देश की अमूल्य विरासत है। लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और देश की एकता-अखंडता को मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेसजनों ने तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला, करन सिंह चौहान,रजनी वर्मा,राजा जगवानी,प्रेम बत्रा,मारूफ अहमद हानिफी,मुश्ताक अहमद, राजेश जाटव अजय जैसवानी, जितेन्द्र गुप्ता,मंगल सिंह,राहुल होतवानी,जार्ज डेविड सलाहुद्दीन खान,अजय कोल,श्याम यादव,गुड्डू यादव, जितेन्द्र बड़गईया,रमेश अहिरवार विनोद अहिरवार शुभम सोनखरे,शशि यादव, रुक्मणि पांडे,साहिल नामदेव, हर्षित मिश्रा उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed