नागपंचमी पर्व पर रामचरित मानस वितरण किया गया
नागपंचमी पर्व पर रामचरित मानस वितरण किया गया
सावन के पवित्र माह मे आस्था और श्रद्धा के साथ पुरे अंचल मे भगवान शिव की पूजा आराधना की जा रही है जगह जगह काँवड़ यात्रा निकल रही है और बोल बम के नारों से समूचे क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है इसी अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष कोटा संदीप शुक्ला द्वारा कोटा क्षेत्र के मानस मंडलियों को रामचरित मानस का वितरण किया जा रहा है
संदीप शुक्ला ने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों मे आदि काल से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु रामचंद्र की रामचरित मानस का गायन वादन सावन के महीने मे प्रतिदिन किया जाता है जिसे सवनाही कहा जाता आज मोबाइल और आधुनिकता के दौर मे धीरे धीरे ये सनातनी परम्परा कम होते जा रही है जिसे फिर से हर गांव गांव मे कराने के उद्देश्य से रामचरित मानस का वितरण किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के मानस मंडलियों मे हर्ष व्याप्त है
सावन के तीसरे सोमवार को ग्राम पंचायत नवागांव सलका मे दलहा बाबा का प्रसिद्ध मंदिर हैँ जंहा पुरे सावन भगवान शिव की पूजा एवं रामचरित मानस का पाठ किया जाता है नागपंचमी के दिन भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया इस पुण्य अवसर पर मंदिर परिसर मे अमाली, नवागांव, बिलिबंद, झोंकापारा, लमेर पारा, डोंगरी पारा, पोंडी, गढ्ढा पारा, डबरीपारा, परसदा, श्रीपारा, सलका के मानस मंडलियों को रामचरित मानस का वितरण दलहा बाबा मंदिर के पुजारी पंडित राधेश्याम महराज जी मोहन श्रीवास जी एवं संदीप शुक्ला के कर कमलों से किया गया
मंदिर के पुजारी पंडित राधेश्याम महराज जी ने उपस्थित मानस मंडलियों को सावन माह की बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए कहा की पूर्व मे कोटा के विधायक और मंत्री रहे स्व राजेंद्र प्रसाद शुक्ला जी द्वारा भी उनके कार्यकाल मे पुरे प्रदेश मे तुलसी मानस सम्मान का आयोजन कराया जाता था उसी परम्परा को फिर से आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है जो सनातन और हिन्दू धर्म के लिए हितकारी है
रामचरित मानस वितरण अवसर पर अफजल खान, हैप्पी गुप्ता,विकास देवांगन,जय गुप्ता, दुर्गेश सिँह, राजकुमार सिँह, पवन आर्मो, प्रेम श्रीवास,ओमप्रकाश यादव, प्रेम यादव सहित भक्तगण उपस्थित थे