पसान वन परिक्षेत्र में बेशकीमती सागौन की अवैध कटाई, JCB से वन भूमि पर कब्जे का प्रयास
पसान / कोरबा।हाल ए हलचल वन परिक्षेत्र पसान, बीट पसान अंतर्गत ग्राम पसान सागौन प्लांट में बेशकीमती सागौन के वृक्षों की अवैध कटाई और वन भूमि पर बिना अनुमति JCB चलाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर *गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, ब्लॉक इकाई पसान* ने तहसीलदार पसान को लिखित शिकायत सौंपी है।
पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष तिरु. दीनानाथ दीनू आयम ने बताया कि 31.08.2026 को ही इस संबंध में कार्यालय को अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
आरोप है कि 04.09.2026 दिन शुक्रवार को ग्राम तेलियामार निवासी संपत नामक व्यक्ति* द्वारा सागौन की कटाई की गई और JCB नंबर CG 10 AQ 1080 के माध्यम से वन भूमि में दिनदहाड़े गड्ढा खोदकर कब्जा किया गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, JCB प्लांट के अंदर चलती हुई पाई गई, फिर भी कोई जब्ती कार्यवाही नहीं की गई। मौके पर डिप्टी रेंजर श्री ईश्वरदास मानिकपुरी जी उपस्थित थे, उन पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की 3 प्रमुख मांगें:
1. सागौन काटने वाले आरोपी संपत के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
2. वन भूमि पर बिना अनुमति चल रही जेसीबी नंबर CG 10 AQ 1080 को तत्काल जब्त किया जाए।
3. डिप्टी रेंजर मानिकपुरी जी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए कि उन्होंने मौके पर जेसीबी को जब्त क्यों नहीं किया।
पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के अंदर कार्यवाही नहीं हुई तो मजबूरन वन परिक्षेत्र पसान कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस शिकायत की प्रतिलिपि वन परिक्षेत्र अधिकारी पसान और थाना प्रभारी पसान को भी दी गई है। फोटो में साफ तौर पर कटे हुए सागौन के पत्ते और JCB द्वारा खोदे गए लंबे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।