धारदार तलवार और चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

0

धारदार तलवार और चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई
कटनी। कुठला थाना पुलिस ने अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को अलग-अलग कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार और एक चाकू बरामद कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 की रात कुठला पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान पहलवान ढाबा के आगे नहर के पास शिब्बू चौधरी पिता बृजमोहन चौधरी (20 वर्ष), निवासी इंद्रानगर गली नंबर-9, थाना कुठला संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से धारदार लोहे की तलवार बरामद हुई। तलवार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में 15 सितंबर 2026 को पुलिस को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इंद्रानगर बायपास स्थित यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक धारदार चाकू लेकर मौजूद है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहित पटेल पिता दलपत पटेल (22 वर्ष), निवासी इंद्रानगर गली नंबर-4, थाना कुठला बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed