जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 775 नकद व ताश के पत्ते जब्त
जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 775 नकद व ताश के पत्ते जब्त
कटनी।♦ बहोरीबंद पुलिस ने पथराड़ी पिपरिया के कच्चा सार क्षेत्र में जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹775 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर एएसपी कमल मौर्य, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।