54 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा मौके से फरार

0

54 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा मौके से फरार
कटनी/विजयराघवगढ़। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 300 पाव यानी 54 लीटर देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 54 हजार रुपए बताई गई है, बरामद की गई। अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 14 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। उनके पास प्लास्टिक की दो बोरियां थीं। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति शराब से भरी बोरियां सड़क पर गिराकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन, पिता मथुरा प्रसाद बर्मन, उम्र 29 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर ग्राउंड के पास विजयराघवगढ़ को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बोरियों से छह पेटी देशी प्लेन शराब, कुल 300 पाव (54 लीटर) बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने शराब को दीपक उर्फ पंडा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ का होना बताया और कहा कि वह दीपक के साथ शराब टीकर क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने शराब की कीमत करीब 54 हजार रुपए आंकी है। मामले में आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, दूसरा आरोपी दीपक उर्फ पंडा जायसवाल मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed