15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 2 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर नष्ट

0

15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 2 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर नष्ट
कटनी।। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ग्राम सुनहरा हार क्षेत्र में दबिश देकर 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 6 हजार रुपए बताई गई है। इसके साथ ही मौके पर करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया गया। अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में निवार चौकी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
15 सितंबर 2026 को निवार पुलिस टीम ने ग्राम सुनहरा हार में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रतन कोल पिता फूलों कोल, उम्र 50 वर्ष, निवासी बड़ागांव, थाना बड़वारा के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस टीम ने शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 6 हजार रुपए बताई गई है। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
पूरी कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, आरक्षक बकील यादव, अरविंद कुशवाहा सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed