स्वरांजलि संगीत एवं कला मंच जीपीएम का गठन, जिलाध्यक्ष बने राकेश चतुर्वेदी,
स्वरांजलि संगीत एवं कला मंच जीपीएम का गठन, जिलाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, सचिव बने विनय सूर्यवान कोषाध्यक्ष आदित्य पांडे, उपाध्यक्ष मदन सोनी, प्रशांत कुशवाहा, पूजा केशरवानी को बनाया गया
महान गायक लता, आशा, किशोर की याद में स्वरांजलि कार्यक्रम 13 अक्टूबर को
पेण्ड्रा / स्वरांजलि – संगीत एवं कला मंच जीपीएम की बैठक 19 सितम्बर, शनिवार को पेण्ड्रा में आयोजित कर जिले में गीत, संगीत, कला की प्रतिभा को मंच के माध्यम से उभारकर उन्हें नई ऊंचाइयां देने का निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि, जीपीएम जिले में सक्रिय सभी संगीत संस्थाओं के साथ मिलकर एक दूसरे का सहयोग किया जाएगा, जिससे कि जिले में गीत संगीत के क्षेत्र में सकारत्मक माहौल निर्मित हो।
बैठक में नई कार्ययोजना बनाने के साथ ही सर्वसम्मति से मंच की नई कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें मंच का जिलाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी को मनोनीत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष मदन सोनी, प्रशांत कुशवाहा, पूजा केशरवानी को बनाया गया। सचिव विनय सूर्यवानी, सह सचिव संजय विश्वकर्मा (राजू), प्रतीक गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी आदित्य पाण्डेय को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य डॉ. देवेंद्र पैकरा, डॉ. नीरज जैन, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, अंबिका शर्मा, अखिलेश नामदेव, विकास जायसवाल, शरद अग्रवाल, शरद गुप्ता, प्रमोद शर्मा, सत्यनारायण जायसवाल, नितेश जैन, प्रशांत गुप्ता, अमित शर्मा, आशुतोष तिवारी, अजीत दुबे, सुरेश केशरवानी, दीपक तिवारी, कुंज बिहारी तिवारी, समीर खान को बनाया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य कंचन सिंग, पूजा पवार, मीनाक्षी केशरवानी, मीना शर्मा, शिवानी सूर्यवानी को मनोनीत किया गया है।
उपरोक्त सभी पदाधिकारियों को नया दायित्व सौंपकर स्वरांजलि – संगीत एवं कला मंच जीपीएम को सफल संगीत संस्था के रूप में स्थापित कर गीत संगीत के साथ ही अन्य सामाजिक गतिविधियों में सहयोगी बनने की अपेक्षा की गई है।
महान गायक लता, आशा, किशोर की याद में स्वरांजलि कार्यक्रम 13 अक्टूबर को
स्वरांजलि संगीत एवं कला मंच ने निर्णय लिया है कि, 13 अक्टूबर को भारतीय सिनेमा के महान पार्श्वगायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन माधव राव सप्रे जिला प्रेस क्लब भवन के हाल में आयोजित किया जाएगा। चूंकि सितम्बर माह में महान गायिका लता मंगेशकर और आशा भोंसले की जयंती भी है। इसलिए 13 अक्टूबर को तीनों महान गायकों को स्वरांजलि कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा। सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम कराने के लिए गायक गायिकाओं का ऑडिशन के आधार पर चयन किया जायेगा।