OMG…..वर्दी का यह रूप @ पकड़े गए चोर पर कृपा,डीजल चोरों से बनाया जुगाड़ !

0

? *ब्रेक डाउन ट्रक से 200 लीटर डीज़ल पार*

? *ट्रक मालिक ने चंदिया थाने में की शिकायत*

? *थाना प्रभारी ने रुपये लेकर दे दी छूट*

उमरिया। जिले के चंदिया थाना अंतर्गत हाइवे मार्ग पर शनिवार की देर रात ब्रेक डाउन ट्रक से सैकड़ो लीटर डीज़ल पार किया है,बताया जाता है कि अज्ञात चोरों ने बाकायदा पिकअप वाहन से सवार होकर मौके पर पहुंचे थे,और ट्रक में सवार चालक को अंदर रहने की धमकी देते हुवे 200 लीटर से अधिक डीजल पार किया है।इस मामले में ट्रक मालिक केके जायसवाल ने बकायदा लिखित शिकायत करते हुवे कार्यवाही की बात पुलिस से की है।

इस मामले में यह भी बताया जाता है कि चालक की शिकायत पर 100 नम्बर भी मौके पर पहुंची थी,और मौके पर मौजूद अज्ञात चोर को गिरफ्तार कर थाने भी ले गयी थी,परन्तु ब्रेक डाउन ट्रक चालक की माने तो बिना कार्यवाही के उसे देर रात छोड़ भी दिया गया है,

सवाल इस बात का है कि इस मामले में घटना स्थल से 100 नम्बर में किसे लाया गया था,और थाने लेकर क्यों छोड़ दिया गया,यह तो इन्वेस्टीगेशन का हिस्सा है,फिलहाल इस मामले में ट्रक मालिक ने सम्बन्धित थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा दी है।

विदित हो कि हाईवे मार्ग पर खड़े ट्रको से लंबे समय से डीजल चोरी के मामले प्रकाश में आते रहे है,गत जनवरी माह में ऐसे ही एक मामले में एसपी स्पेशल टीम ने कार्यवाही की थी जिसमे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ 600 से 700 लीटर डीजल जप्ती की गई थी।

संगठित गिरोह कर रहा काम

सड़कों में ब्रेक डाउन वाहनों से डीजल चोरी की यह कोई नई घटना नही है। इसके पूर्व भी कई बार डंके की चोंट पर डीजल चोरी किया गया है। बताया गया है कि बीते दिन पाली थाना क्षेत्र में भी अज्ञात चोरों ने पॉवर प्लांट रोड में स्थित कांटा घर के समीप खड़े राखड़ ट्रक से डीजल चोरी कर चुके है जिनका अब तक सुराग नही लग सका। इसी तरह बीते महीने पाली शहडोल मुख्य सड़क मार्ग में रामपुर के समीप खड़े वाहनों के डीजल चोरी हुआ था जिसमे आरोपियों को मय सामान सहित पुलिस के हवाले किया गया था। पाली के राखड़ ट्रक मालिको ने बताया कि अभी हाल ही में पाली के वाहन मालिक दिनेश शिवहरे दादू प्रजापति के खड़े राखड़ ट्रक से डीजल चोरी की घटना हुई है। बहरहाल इस तरह हो रही चोरी की घटनाओं ने यह सोचने पर विवश कर दिया है कि ऐसे शातिर चोरों को कानून का भय बिल्कुल नही है तभी तो आये दिन डीजल चोरी की वारदात आम घटना बनते जा रही है। देखना लाजिमी होगा कि इस मामले में पुलिस को कब तक सफलता मिल पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!