कैट ने व्यापारियों का माना आभार
व्यापार को बचाने कैट का संघर्ष जारी रहेगा
उमरिया। देश के व्यापारियों की शीर्ष संस्था कन्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट उमरिया द्वारा जीएसटी एवं ई-कॉमर्स की जटिल नीतियों के विरोध में 26 फरवरी को भारत व्यापार बंद, उमरिया व्यापार बंद को अभूतपूर्व बनाने पर जागरूक व्यापारियों का आभार व्यक्त कर जन सम्पर्क कर टीम कैट उमरिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।
कैट जिलाध्यक्ष कीर्ति कुमार सोनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार टीम कैट सचिव अश्वनी वाधवा के नेतृत्व में इन दिनों लगातार दुकान दुकान जाकर सभी व्यापारी भाईयो का संगठनों का आभार व्यक्त किया जा रहा है। गांधी चौक संजय मार्केट पुराना बस स्टैंड विनोबा मार्ग कृषि उपज मंडी पाली रोड खलेशर रोड सहित प्रमुख बाजार में सम्पर्क कर सभी व्यापारी भाईयो का आभार व्यक्त किया जा रहा है।
इस मौके पर कैट के जिला उपाध्यक्ष मनीष जायसवाल, आशीष गुप्ता, राहुल अग्निहोत्री ने व्यापारियों को ई कामर्स व जीएसटी के जटिल कानून का 26 फरवरी को विरोध करने व्यापार बंद कर एकता का परिचय देने व कैट के प्रति विश्वास व्यक्त करने कारोबार बंद करने पर आभार व्यक्त करते हुए सभी को नमन किया है। कैट के जिलाध्यक्ष कीर्ति कुमार सोनी ने कहा कि कैट का यह आंदोलन व्यापारिक हितार्थ निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से कीर्ति कुमार, राहुल सिंह, उपेंद्र गुप्ता, दयालदास वाधवानी, अभिषेक गुप्ता, अश्वनी वाधवा उपस्थित रहे।