छूट के पहले दिन ही व्यापारियों ने तोड़े कायदे
शहडोल सहित कई स्थानों पर पुलिस ने लगाया जुर्माना
(अनिल तिवारी)
शहडोल। आज सोमवार से अनलॉक की शुरुआत हुई, जिसमें सड़क के 1 दिन दाएं और दूसरे दिन बाएं तरफ की दुकानें खोलने का आदेश बीते दिनों जिला प्रशासन द्वारा दिया गया था, हालांकि स्थानीय स्तर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि मुख्य मार्गों के अलावा अंदर की तंग गलियों में स्थित दुकानें और शॉपिंग कंपलेक्स आदि में स्थित दुकाने किस नियम से खोली जाएंगी या नहीं।