कलेक्टर शहडोल का स्थानांतरण @ वंदना वैद्य बनी शहडोल की नई कलेक्टर
शहडोल। प्रदेश सरकार द्वारा अभी से कुछ घंटे पहले 2 दर्जन से अधिक कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं, जिसमें शहडोल कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह को यहां से स्थानांतरित करके उन्हें उपसचिव बनाया गया है, वहीं उनकी जगह श्रीमती वंदना वैद्य को शहडोल कलेक्टर का प्रभार दिया गया है। 2009 के बैच की श्रीमती वंदना वैद्य इससे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर में सचिव के पद पर थी।



