17 से पटरी पर दौडग़ी बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर कम एक्सप्रेस

0

शहडोल। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर पैसेंजर कम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (प्रतिदिन) का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08236 बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर कम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (प्रतिदिन) बिलासपुर से दिनांक 17 सितम्बर से तथा गाड़ी संख्या 08235 भोपाल-बिलासपुर पैसेंजर कम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (प्रतिदिन) भोपाल से 19 सितम्बर से रवाना होगी। उक्त ट्रेन बिलासपुर से छूटने के बाद 2:35 रात्रि शहडोल पहुंचेगी और 2:45 पर शहडोल से भोपाल के लिए रवाना होगी। इसके साथ ही भोपाल से चलकर रात्रि 10:45 पर शहडोल पहुंचेगी और 10:55 पर रवाना होकर 03 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर-भोपाल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 03 स्लीपर एवं 05 सामान्य सहित कुल 10 कोचों के साथ चलेगी। इस गाड़ी में केवल कनफर्म टिकट रेल यात्रियो को ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी एवं कोविड़ के सभी नियमो का कड़ाई से पालन करना होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed