भंडारे का हुआ आयोजन
शहडोल। महाशिवरात्रि पर्व पर जनता-जनता विधि महाविद्यालय/भगवती पब्लिक स्कूल गोहपारू भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं के साथ सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं अभिभावक व स्थानीय लोग व स्टाफ ने ऊं नम: शिवाय संकीर्तन के पश्चात भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया व मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की उपस्थिति विशेष रूप से भंडारे व प्रसाद वितरण में रही।